Haryana
Trending

सिरसा पुलिस का बड़ा अभियान: ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 360 वांछित अपराधी गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस का बड़ा अभियान: ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 360 वांछित अपराधी गिरफ्तार II

ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत सिरसा पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई, 4 ईनामी बदमाशों सहित 360 अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा:-एसपी दीपक सहारन:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस महानिदेशक हरियाण के निर्देशनुसार प्रेदश भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने भी ने भी अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित की करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि 5 नंबवर से लगातार चलाए गए ऑप्रेशन ट्रैक डाउन के तहत सिरसा पुलिस ने हत्या,लूट,डकैती,हत्या का प्रयास,छीना झपटी,नशा तस्करी व अन्य संगीन मामलों वांछित 360 अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है । उन्होंने कहा कि आमजन को भयमुक्त और सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से चलाया गया ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ सिरसा पुलिस के लिए काफी कारगर साबित हुआ है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि पिछले 23 दिनों ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़ तोड़ कार्रवाई करते हुए पिछले 23 दिनों में नशा तस्करी के 39 मामलें दर्ज कर 110 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि हत्या,लूट,डकैती,हत्या का प्रयास,छीना झपटी,नशा तस्करी व अन्य संगीन मामलों में 250 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इसी कड़ी के तहत हत्या के मामलें में वांछित 5 हजार रुपए के 4 ईनामी बदमाशों को भी सिरसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैक के तहत गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संगीन मामलों में संलिप्त 30 लोगों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है,जिस पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है ।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि:-

जहां नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है,वहीं नशे की काली कमाई से अर्जित की गई संपति का ब्यौरा जुटाया कर उसे जब्त करवाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है,इसके अतिरिक्त दो नशा तस्करों की संपति को भी चिंहित कर कर लिया है,जिसे शीघ्र ही स्थानीय प्रशासन की मदद से जब्त करवाई जाएगी है । कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ कारगर साबित हुआ है,जहाँ पुलिस न केवल कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसी है,बल्कि अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई की है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह आँकड़े केवल संख्या नहीं,बल्कि सिरसा पुलिस की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं जो जिला के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात तत्पर है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ भी हमारा महा अभियान जारी है जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी तथा उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लेगें । आमजन से भी अनुरोध है कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएं । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तुरंत कार्रवाई की जा रही है । यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो आगे भी जारी रहेगी । उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस का अपराधियों को कड़ा एवं स्पष्ट संदेश है कि जिला सिरसा में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है । उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, सिरसा पुलिस उन्हें ढूंढ निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कोई भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा । युवा देशा का भविष्य इसलिए पथ भ्रष्ट न होकर शिक्षा एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करें । सिरसा पुलिस अपराध और अपराधियों पर पूरी गंभीरता से शिकंजा कस रही है । सिरसा पुलिस की यह मुहिम न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि आमजन के मन में सुरक्षा का विश्वास भी जगा रही है । पुलिस की सभी सीआईए, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने लगातार दिन-रात छापेमारी कर इन वांछित अपराधियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से धर दबोच है,अपराधियों किस्म के लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button