सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू II
सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू II


सीआईए सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को 15 ग्राम हेरोइन सहित काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला के सीआईए सिरसा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को 15 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम नहर पुल सुरतिया रोड़ रोड़ी पर मौजूद थी । इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया तो रास्ता कच्चा होने के कारण मोटरसाइकिल बंद हो गया । पुलिस पार्टी ने उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सिंह उर्फ गलॉक पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बांद्र पत्ती रोड़ी के रुप में हुई है । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



