Haryana
Trending

नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार II

नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार II

15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामलें में मुख्य सप्लायर पुलिस गिरफ्त में:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की रोड़ी थाना पुलिस ने 15 ग्राम हेरइन बरामदगी मामलें में मुख्य सप्लायर घोड़ा चौक सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है। गौरतलब है कि बीती 28 नंबवर 2025 को सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नहर पुल सुरतिया रोड़ रोड़ी क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार रोड़ी निवासी एक युवक को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रोड़ी थाना पुलिस को सौंपी गई थी। रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी में संलिप्त मुख्य सप्लायर आरोपी विजयपाल पुत्र रुप राम निवासी गांव शेरपुरा को सिरसा से काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button