प्रदर्शन में जिलेभर से जुटेंगे हजारों किसान: लखविंद्र सिंह औलख II
प्रदर्शन में जिलेभर से जुटेंगे हजारों किसान: लखविंद्र सिंह औलख II


प्रदर्शन को लेकर चलाया चोपटा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा बीकेई टीम ने अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख की अध्यक्षता में मंगलवार को सिरसा में किसानों के होने वाले प्रदर्शन को लेकर सोमवार को चौपटा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया आर किसानों से प्रदर्शन में बढ़चढक़र भाग लेने की अपील की। बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि सरकार की करनी व कथनी में दिन-रात का अंतर है। किसानों की मांगों, जिनमें पिछले दिनों भारी बरसात, जल भराव, हिसार घग्गर ड्रेन से हुई तबाही के नुकसान का मुआवजा व बीमा क्लेम जारी किया जाए, मंडियों में किसानों के साथ हो रही लूट को बंद किया जाए, कालांवाली की फग्गू अनाज मंडी में किसानों के साथ धान खरीद में हुई धोखाधड़ी की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में गलत तरीके से पंजीकरण करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया जाए, बाजरे की भावांतर योजना के तहत किसानों के साथ खरीद में हुई लूट जांच की जाए, सीसीआई द्वारा नरमे की खरीद में अनावश्यक पोर्टल हटाकर सीधी खरीद चालू की जाए, नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, बार-बार सफाई के नाम पर बंदी नहीं होनी चाहिए, किसानों के ट्रैक्टर पर बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन फीस वापस ली जाए,
कृषि मंत्री भारत सरकार व हरियाणा सरकार बार-बार बयान दे रहे हैं कि:-
यूरिया व डीएपी के साथ टैगिंग नहीं होगी, लेकिन फिर भी कोऑपरेटिव सोसायटियों, इफको सेंटरों व कुछ प्राइवेट सेंटर किसानों को टैगिंग के साथ खाद दे रहे हैं, उन पर अंकुश लगाया जाए। इन तमाम मांगों को लेकर मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे किसान शहीद भगत सिंह पार्क, बरनाला रोड पर इकट्ठे होंगे और वहां से 11.00 बजे डीसी कार्यालय, सिरसा में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बीकेई से नेमी शर्मा, गांव अलीमोहम्मद से देवीलाल, ओम प्रकाश, सतवीर, दशरथ नंबरदार, शंकर लाल चोयल, हंजीरा से कृष्ण कुमार पूनिया, मोहनलाल पूनिया, हरिराम खोथ, रोहताश खोथ, जयप्रकाश पूनिया, त्रिलोक पूनिया, कृष्ण कुमार बैनीवाल, दिलीप बैनीवाल, मदन लाल, अमर सिंह, राजेश खोथ, कुलदीप आदि किसान मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



