स्कॉलर हेवन के हरदिल और शिवम का चीन की इंटरनेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चयन II
स्कॉलर हेवन के हरदिल और शिवम का चीन की इंटरनेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चयन II


9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के दो विद्यार्थियों का अंतर्राष्ट्रीय तीरांदाजी प्रतियोगिता हेतु चयन:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 9 टू 1 स्कॉलर हेवन विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों हरदिल पुत्र महेंद्र पाल (कक्षा 7वीं) और शिवम पुत्र राजकुमार (कक्षा 8वीं) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों छात्रों का चयन तीरंदाजी में इंटरनेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए चीन में हुआ है। स्कूल प्रिंसीपल अंजू शर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय कोच डा. विपिन कम्बोज के नेतृत्व और प्रशिक्षण में लगातार तैयारी कर रहे थे। उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें चीन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। विद्यालय परिवार, कोच और अभिभावकों ने इस सफलता पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। यह उपलब्धि विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि शिवम व हरदिल ने तीरंदाजी में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों का चयन आगामी चीन में होने वाली इंटरनेशनल तीरांदाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी रही। अंतर्राष्ट्रीय कोच डा. विपिन कंबोज के अभ्यास व अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और सटीक निशानेबाज़ी के दम पर हरदिल और शिवम ने यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल प्रबंधन ने दोनों खिलाडिय़ों और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कोच ने बताया कि दोनों विद्यार्थी लंबे समय से लगातार अभ्यास कर रहे थे और यह उपलब्धि उनके समर्पण का परिणाम है। अब सभी की निगाहें चीन में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हुई हैं, जहां दोनों खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



