Haryana
Trending

होमगार्ड जवानों को किराया छूट देने की मांग एसोसिएशन ने अनिल विज को सौंपा ज्ञापन II

होमगार्ड जवानों को किराया छूट देने की मांग एसोसिएशन ने अनिल विज को सौंपा ज्ञापन II

किराया माफी को लेकर परिवहन मंत्री से मिले होमगार्ड एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ऑल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह दहिया के दिशा निर्देशानुसार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने होमगार्ड जवानों के किराया माफी को लेकर परिवहन मंत्री से मुलाकात की। चंद्रपाल तंवर ने परिवहन मंत्री अनिल विज को होमगार्ड जवानों की समस्याओं बारे भी अवगत करवाया। उन्होंने परिवहन मंत्री को बताया कि सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक के होमगार्ड जवान गुरुग्राम और फरीदाबाद में ड्यूटी करते हैं। जवानों को मात्र एक दिन का 788 रुपए मानदेय दिया जाता है, जिसका काफी हिस्सा आने-जाने में जवानों का खर्च हो जाता है। इस कारण जवानों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ा हुआ है। चंद्रपाल तंवर ने आगे बताया कि हरियाणा में 12500 से ज्यादा होम गार्ड जवान हैं और जितना भी पैसा पुलिस के जवानों से या एसपीओ जवानों का काटा जाता है, उतना मासिक पैसा होमगार्ड जवानों के मासिक मानदेय से काटकर उन्हें बस किराए में छूट प्रदान की जाए। इससे हरियाणा के होमगार्ड जवानों पर आर्थिक बोझ कम होगा और साथ हरियाणा रोडवेज को इससे आर्थिक लाभ भी पहुंचेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button