अवैध चिकन कॉर्नर व रेहडियों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें:- एसपी दीपक सहारन ।।
अवैध चिकन कॉर्नर व रेहडियों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें:- एसपी दीपक सहारन ।।


सार्वजनिक स्थानों तथा सड़क किनारे गाड़ियों में बैठ कर शराब पीने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना/पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन”अभियान के तहत सभी अपने अपने थाना क्षेत्राधिकार में अवैध अहाता तथा चिकन कॉर्नरो पर शराब पिलाने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें । वहीं सार्वजनिक स्थानों पर महफिल सजाने तथा सड़क किनारों पर गाड़ियां खड़ी कर शराब पीने वालों के साथ भी सख्ती से निबटा जाए । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जिला के सभी पुलिस थाना प्रभारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्राधिकारो में अवैध रूप से चलाए जा रहे अहाते व चिकन कॉर्नर संचालकों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने-व पिलाने वालों अथवा सड़क किनारे गाड़ियां में बैठकर विभिन्न प्रकार के नशा करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए । अक्सर देखने में आया है कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर इकट्ठे होकर शराब का सेवन करते हैं ,तथा झगड़ा कर जहां शांति भंग करते वहीं आम आदमी को उक्त स्थान से गुजरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में कहीं भी अवैध रूप से अगर अहाता चलाया जा रहा है तो आहता संचालकों तथा वहां पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया है कि सड़क किनारे रेहडी लगाकर शराब पिलाने वाले तथा वहां पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई करें ।अवैध अहाता तथा कैफे संचालकों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान लगातार भविष्य में भी जारी रहेगा । इस संबंध में सभी थाना क्षेत्रों में टीमें गठित कर हुंडदंग बाजी कर लोगों की शांति भंग कर कानून को अनदेखा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें ।। #newstodayhry @newstodayhry



