सांसद सैलजा द्वारा लोकसभा में उठाए गए पानी संकट पर कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने जताया आभार II
सांसद सैलजा द्वारा लोकसभा में उठाए गए पानी संकट पर कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने जताया आभार II


पानी का मुद्दा उठाने के लिए सांसद का आभार कुमारी सैलजा ने हरियाणा के हितों को सर्वोपरि रखा: केडिया:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट नवीन केडिया ने सिरसा लोकसभा से सांसद कुमारी सैलजा द्वारा देश की सबसे बड़ी पंचायत में हरियाणा के हितों की वकालत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
यहां जारी बयान में नवीन केडिया ने कहा कि सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा विशेष तौर पर सिरसा लोकसभा हलके के गांवों में पेयजल की समस्या को लेकर संसद में जो सवाल उठाए, वे वास्तव में जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं। सांसद सैलजा ने जिस तरीके से सिरसा लोकसभा के गांवों में पीने के पानी की समस्या को उठाया, सतही तौर पर यह समस्या आम जनमानस की लंबे समय से बनी हुई है।
केडिया ने कहा कि:-
सिरसा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा तीन राज्यों की सीमा से जुड़ा हुआ जिला है। हमारे टेल के गांवों में पानी की समस्या इतनी गहरी है कि लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने हरियाणा के पानी के मसले को मजाक में उड़ाया जबकि जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास नहीं किया। सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने बड़ी मजबूती के साथ इस मसले को लोकसभा में उठाने का काम किया, जिसके लिए वे साधुवाद की पात्र हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनमानस के हित की बात को सडक़ से संसद तक उठाती रहती है और इससे जनता को फायदा भी मिला है लेकिन सरकार के कानों पर ऐसा पर्दा पड़ा हुआ है कि उसे जनहित दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर जनता का हित हमेशा से जुड़ा रहा है और बलिदान देकर भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनहित के मसलों को हल करवाया है। वह दिन दूर नहीं है जब केंद्र और प्रदेश में जनहितैषी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और लोगों को उनके अधिकार दिए जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



