
हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA मिल गेट की टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा कॉलोनी से एक आरोपी को 10 ग्राम 980 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में प्रभारी CIA मिल गेट सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि उनकी टीम के ASI सुरेन्द्र कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम 980 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश पुत्र वेदपाल निवासी पेटवाड़, हांसी, हाल झुग्गी विश्वकर्मा कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ थाना HTM में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। नशे की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ इसी प्रकार लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए हिसार पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही @newstodayhry #newstodayhry




