Haryana
Trending

ओढ़ां व बड़ागुढ़ा के सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर एसडीएम मोहित कुमार की बैठक II

ओढ़ां व बड़ागुढ़ा के सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर एसडीएम मोहित कुमार की बैठक II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- खंड ओढ़ां व बड़ागुढ़ा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूलों के सौंदर्यकरण को लेकर उपमंडल कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक कालांवाली के एसडीएम मोहित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम मोहित कुमार ने खंड ओढ़ां व बड़ागुढ़ा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, स्कूल सौंदर्यकरण को लेकर कार्य करने, बच्चों के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने, बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास करने, बच्चों में शिक्षा के प्रति लग्न पैदा करने संबंधी बेहतर कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बीईओ राजकुमार बड़ागुढ़ा, अमनपाल बीईओ ओढ़ां, विक्रम सिंह प्रिंसीपल कालांवाली, ईश्वर सिंह डूडी प्रिंसीपल बड़ागुढ़ा, जगदेव सिंह प्रिंसीपल कालंावाली, सुपरीडेंट हरनेक सिंह मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम मोहित कुमार ने कहा कि:-

दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड की परीक्षा नजदीक आ रही हैं। इसलिए अब समय है कि अध्यापक पढ़ाई पर पूरा फोकस करें और एक-एक स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाएं। पिछले शिक्षा सत्र में जिन स्कूलों का परिणाम अच्छा नहीं रहा। वो पहले से कहीं ज्यादा मेहनत करें और अपने स्कूलों के सभी बच्चों के 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने का प्रयास करें। एसडीएम ने कहा कि खंड के स्कूलों में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने के लिए सरकार व प्रशासन निरंतर निगरानी कर रहा है। वे स्वयं भी स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों पर बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर किसी प्रकार का मानसिक दबाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए बच्चों की काउंसलिंग करते रहें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button