मैक्स मोहाली ने लॉन्च किया एडवांस्ड इमरजेंसी डिपार्टमेंट, रैपिड और हाई-क्वालिटी केयर में बड़ा कदम II
मैक्स मोहाली ने लॉन्च किया एडवांस्ड इमरजेंसी डिपार्टमेंट, रैपिड और हाई-क्वालिटी केयर में बड़ा कदम II


मैक्स हॉस्पिटल ने एडवांस्ड इमरजेंसी डिपार्टमेंट का शुभारंभ किया:-
चंडीगढ़-(जरनैल घुमान):- चंडीगढ़ रैपिड और हाई क्वालिटी केयर प्रदान करने की क्षमता को बढ़ाते हुए, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मोहाली ने शुक्रवार को अपने नए एडवांस्ड इमरजेंसी डिपार्टमेंट (ईआर) के शुभारंभ की घोषणा की। इस एक्सपैंडेड फैसिलिटी में अब इंटीग्रेटेड आईसीयू बेड के साथ 20 से अधिक इमरजेंसी बेड शामिल हैं, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बिना किसी देरी के तुरंत स्टेबेलाइज़्ज़ किया जा सकेगा। इस एडवांस्ड इमरजेंसी डिपार्टमेंट को पेशेंट फ्लो को सुव्यवस्थित करने, इलाज में तेजी लाने और इनोवेटिव लाइफ स्पोर्ट सिस्टम तक तत्काल पहुँच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और यह सब चौबीसों घंटे उपलब्ध उच्च प्रशिक्षित इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की देखरेख में किया जाएगा। आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, मैक्स के पल्मोनोलॉजी और क्रिटिकल केयर के सीनियर डायरेक्टर डॉ. दीपक भसीन ने कहा, यह अपग्रेड हमें गंभीर आघात, रेस्पिरेटरी फेलियर ता या जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे रोगियों को तेज़ी से स्टेबेलाइज़्ज़ करने में सक्षम बनाता है। न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी के लिए अस्पताल की मजबूत तैयारी पर प्रकाश डालते हुए,
न्यूरोलॉजी डायरेक्टर डॉ. संजय मिश्रा ने कहा:-
एडवांस्ड ईआर एक्यूट स्ट्रोक के लक्षणों के साथ आने वाले रोगियों को बहुत लाभान्वित करेगा, जिससे उन्हें अनुकूल परिणाम मिलने की बेहतर संभावना होगी। एडवांस्ड ईआर में हार्ट अटैक के इंटीग्रेटेड आईसीयू बेड और कार्डियक मूल्यांकन के लिए फास्टर पाथवे सहित एडवांस ईआर सेटअप के साथ, हम बिना देरी के लाइफ सेविंग उपचार शुरू कर सकते हैं, कार्डियक इमरजेंसी पर मैक्स के प्रिंसिपल कंसलटेंट -कार्डियोलॉजी डॉ. राकेश शर्मा ने कहा । मैक्स अस्पताल ने 25 किलोमीटर के दायरे में मुफ़्त एम्बुलेंस सेवाओं के साथ ट्राइसिटी में अपनी इमरजेंसी पहुँच को भी मजबूत किया है, जिससे गंभीर ज़रूरत वाले मरीज जल्दी और सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुँच सकें।। #newstodayhry @newstodayhry



