Haryana
Trending

गौ माता के आशीर्वाद के साथ मनाई वर्षगांठ—गौशाला में धार्मिक आयोजन II

गौ माता के आशीर्वाद के साथ मनाई वर्षगांठ—गौशाला में धार्मिक आयोजन II

गौमाता की सेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ I

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- चौधरी देवीलाल गौशाला, सिरसा में गौ आरती पंडित कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपूर्ण हुई। गो आरती में अखिल भारतीय सेवा संघ परिवार के सदस्य जितेंद्र बंसल, अशोक कुमार, कमल शर्मा, गोविंद राम मेहता, मदन गोपाल लूथरा, परविंदर, इंद्र गोयल, जोगिंदर नागपाल, सूरजभान सिंगला, अशोक तनेजा, सुभाष फुटेला, विजय शर्मा, डा. मुकेश लूना, सतीश जैन, रोशन लाल शामिल हुए। जितेंद्र बंसल ने अपनी 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ गौशाला प्रांगण में गो आरती करके गौ माता को एक सवामनी मीठा दलिया खिलाकर मनाते हुए गौ माता का आशीर्वाद लिया। इसके साथ-साथ 31 दीपक जगमग किये व अखिल भरती सेवा संघ परिवार के साथ मिल कर केक काटा। अखिल भारतीय सेवा संघ परिवार ने गोशाला में आए हुए सभी गो भक्तों में प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित किया। गोशाला कमेटी ने आए हुए सभी गो भक्तों का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button