Haryana
Trending

हरियाणा और चंडीगढ़ की शूटिंग प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाया II

हरियाणा और चंडीगढ़ की शूटिंग प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाया II

नमन केडिया ने सुरुचि और संयम को दी बधाई I

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव नमन केडिया ने दोहा आईएसएसएफ शूटिंग वल्र्ड कप में हरियाणा की सुरुचि फोगाट को गोल्ड व चंडीगढ़ की संयम को सिल्वर मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। अपने संदेश में नमन केडिया ने कहा कि दोहा में सुरुचि और संयम ने मेडल ही नहीं देशवासियों का दिल भी जीता है। इसके साथ ही सुरुचि ने पॉइंट्स का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की संयम दूसरे नंबर पर रही, उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है। मुकाबले में 2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के हारने पर नमन ने उन्हें सांत्वना दी और अधिक ताकत के साथ अपने खेल को मजबूत करने का संदेश भी दिया। नमन केडिया ने कहा कि सुरुचि का जन्म 28 अप्रैल 2006 को झज्जर के सासरोली गांव में हुआ। आर्मी से रिटायर्ड पिता इंदर सिंह फोगाट चाहते थे कि उनकी बेटी पहलवानी करे, लेकिन 13 साल की उम्र में हुए कंधे के फ्रैक्चर ने उनकी दिशा बदल दी। यहीं से उन्होंने निशानेबाजी को अपनाया और गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी भिवानी में कोच सुरेश सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू की। आज हरियाणा और चंडीगढ़ की इन दो प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने देश और प्रदेश का दुनिया में नाम रोशन किया है। युवा नेता ने इन खिलाडिय़ों के प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है।।  #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button