Haryana
Trending

आदर्श साहित्य शोध संस्थान ने आयोजित किया ऐतिहासिक जनिका सम्मेलन, साहित्यकार हुए सम्मानित II

आदर्श साहित्य शोध संस्थान ने आयोजित किया ऐतिहासिक जनिका सम्मेलन, साहित्यकार हुए सम्मानित II

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- आदर्श साहित्य शोध एवं विकास संस्थान मोचीवाली द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में जनिका विधा को समर्पित प्रथम राष्ट्रीय जनिका सम्मेलन, पुस्तक लोकार्पण, जनिकाकार सम्मान एवं जनिका पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रूप देवगुण ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की संरक्षक डॉ. शैलजा छाबड़ा प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय ,पंचकुला ने शिरकत की जबकि जलस्टार रमेश गोयल एडवोकेट तथा संदीप चौधरी एडवोकेट विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. राजकुमार निजात, डॉ.शील कौशिक, डॉ. ज्ञानप्रकाश पीयूष, डॉ.आरती बांसल व ओमप्रकाश चौहान सम्मिलित हुए। संस्था के संस्थापक एवं जनिका विधा के जनक डॉ. जनक राज शर्मा ने तथा मंच संचालन हरीश सेठी ‘झिलमिल’ ने बखूबी किया। कार्यक्रम के प्रथम भाग में डॉ. जनक राज शर्मा की नौ पुस्तकों ‘एक घड़ी का स्वर्ग'(उपन्यास), ‘दीवारें सरहद की'(उपन्यास), श्री कृष्ण उवाच ( काव्य),थोड़ो- थोड़ो मुल्क्याकार (राजस्थानी गीत-संग्रह), कृतियों का विश्लेषणात्मक अध्ययन समीक्षा), मुद्रा धनम् सर्व धनम् प्रधानम् (निबंध-संग्रह) तथा तीन जनिका-संग्रहों ‘खेल शब्दों का’,’अपनी धुन में’ तथा ‘नजरें बोलने लगीं’ का लोकार्पण हुआ।

सर्वप्रथम डॉ. जनकराज शर्मा ने अपनी पुस्तकों की रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डाला तथा:-

एक घड़ी का स्वर्ग’ उपन्यास की समीक्षा डॉ. शील कौशिक तथा डॉ.शैलजा छाबड़ा ने की। कार्यक्रम के द्वितीय भाग में छह जनिका संग्रहों ‘पानी पर उकेरे शब्द’ (डॉ.राजकुमार निजात), ‘महक रही शब्दगंधा’ (डॉ.ज्ञानप्काश ‘पीयूष’), ‘नव पल्लवित जनिकाएँ’ (डॉ. रमाकांता), ‘शब्द रश्मियाँ’ (डॉ. सुशीला जांगड़ा), ‘जनिका सतसई’ (बलबीर वर्मा ‘वागीश’) तथा ‘तीर तरकश के’ (दलबीर ‘फूल’) का लोकार्पण हुआ तथा जनिकाकारों ने जनिका पाठ किया। कार्यक्रम में दिल्ली, पंचकूला, रोहतक, जींद व सिरसा से पधारे व विशेष आमंत्रित साहित्यकारों के अतिरिक्त दीयावा राम, मोनिका प्रकाशन, दिल्ली के प्रकाशक प्रेमपाल, राकेश कुमार ‘जैनबंधु’, जगदीश पांचाल, शकुंतला काजल ‘शकुन’ सतीश खुराना, मोनिका पीएचडी स्टूडेंट उपस्थित थे। सभी आमंत्रित साहित्यकारों को विशेष सम्मानों से नवाजा गया। इस अवसर पर गौतम प्रसाद शास्त्री, शिव कुमार शर्मा, कपिल शर्मा, प्राचार्य रत्न सिंह, कमलेश रानी प्रवक्ता, महेश पारीक एडवोकेट, सुरेश शर्मा प्रवक्ता, चंद्रभान शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button