Haryana
Trending

छात्राओं के लिए सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण II

छात्राओं के लिए सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शहर के मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल में छात्राओं को सुरक्षित, आत्मविश्वासी और निडर महसूस कराने के उद्देश्य से सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग सत्रों की शुरुआत की गई है। विद्यालय की प्राचार्या जीना धुरिया के मार्गदर्शन में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए हर शनिवार को यह प्रशिक्षण स्कूल के मार्शल आट्र्स कोच राजकुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इन सत्रों के माध्यम से छात्राओं में न केवल आत्मविश्वास बढ़ रहा है, बल्कि वे जागरूकता तथा व्यावहारिक सुरक्षा तकनीकों में भी दक्षता हासिल कर रही हैं। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि जब एक लडक़ी सशक्त होती है, तो वह जीवन में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए अडिग और अजेय बन जाती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बारीकि से सिखाया जाएगा कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में मानव शरीर के कमजोर भाग पर प्रहार करके वे खुद को कैसे बचा सकती हैं। कौन सा किक या पंच कब और कहा प्रयोग करना है। अपनी दैनिक उपयोग की चीजों को जैसे हेयर पिन, पर्स, न्यूज पेपर आदि हम हथियार के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए बहुत जरूरी है। लगन और समर्पण के साथ विद्यालय अपनी इस पहल को आगे बढ़ा रहा है, जिससे निडर, मजबूत और आत्मनिर्भर युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button