Haryana
Trending

स्वास्थ्य विभाग ने आज पूरे हरियाणा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए।।

स्वास्थ्य विभाग ने आज पूरे हरियाणा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रचार प्रसार हरियाणा सरकार ने पूरे जोरशोर के साथ शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने आज पूरे हरियाणा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए। अम्बाला शहर में स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को योग अपनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक मनीष बंसल व भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा और भाजपा विधानसभा संयोजक रितेश गोयल ने मुख्यरूप से शिरकत की। अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक मनीष बंसल ने बताया कि 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आज से प्रदेश के सिविल अस्पतालों में योग का आरंभ किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व आम नागरिकों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग का प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्वभर में योग का प्रचार किया। योग न सिर्फ शारिरिक बल्कि मानसिक तनाव से भी व्यक्ति को मुक्ति दिलवाता है। वहीं भाजपा विधानसभा संयोजक रितेश गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं दुनिया में योग का प्रचार किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button