Haryana
Trending

लायन्स क्लब सिरसा अमर ने फैंडस कॉलोनी में 13वां सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर सेंटर किया शुरू II

लायन्स क्लब सिरसा अमर ने फैंडस कॉलोनी में 13वां सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर सेंटर किया शुरू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा स्थानीय फैंडस कालोनी में 13वां सिलाई सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर खोला गया जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप चौधरी एवं एवं समाजसेवी षाम लाल कामरा थे और अध्यक्षता लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने की। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका सीमा मोंगा एवं रीया मोंगा ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप चौधरी ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी हैं। वे इस प्रकार का कार्य सीख कर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं और अच्छी आमदनी भी कर सकते हैं एवं परिवार का पालन पोशण अच्छे ढंग से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का आत्म सम्मान बढे़गा तथा वे देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकेंगे।

इस अवसर पर समाज-सेवी षाम लाल कामरा कहा कि:-

आपकी संगति अच्छी होनी चाहिए और आप सब मन लगाकर सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखें ताकि जीवनभर यह आपके काम आए। इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि इस सेंटर में 20 महिलाएं एवं बेटियां कोर्स करेंगी तथा उसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा और जरूरतमंद को नौकरी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप चैधरी एव एवं समाजसेवी षाम लाल कामरा को मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संदीप चौधरी, षाम लाल कामरा, स्वामी रमेष साहुवाला, विभा, गुंजन, परी, रिया मोंगा, सीमा मोंगा, रिया, सुनीता, रिन्की, नगीता, सरिता, नीतू, किरण, पूजा, आंचल, सेबी एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry  

Related Articles

Back to top button