Haryana
Trending

⭐ दहेज-मुक्त शादी: डॉ. मोनिका–दीपेश ने पेश की समाज के लिए मिसाल II

⭐ दहेज-मुक्त शादी: डॉ. मोनिका–दीपेश ने पेश की समाज के लिए मिसाल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिले के गांव फतेहपुरिया नियामत खां में पृथ्वीराज बांगड़वा की पोती व पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के निजी सचिव राजकुमार बांगड़वा की बेटी डॉ. मोनिका बांगड़वा की शादी भादरा निवासी एडवोकेट भूप सिंह बेनीवाल के पोते व एडवोकेट राजेन्द्र बेनीवाल के बेटे दीपेश बेनीवाल के साथ बगैर दान दहेज के हुई। यह शादी समाज को अनूठा व अनुकरणीय संदेश दे रही है। स्वयं राजकुमार बांगड़वा ने बताया कि उन्होंने वर पक्ष की ओर से थाली में 11 लाख 51 हजार रुपए नकद, दहेज व गाड़ी उपहार स्वरूप देने की तैयारी की थी मगर अधिवक्ता राजेंद्र बेनीवाल ने दहेज प्रथा का सख्त विरोध करते हुए स्पष्ट कहा कि हम बेटी को सम्मानजनक रूप से अपनाने आए हैं, दान दहेज हमारी परंपरा नहीं, हम केवल संस्कार चाहते हैं। उनकी इस पहल की वर-वधू पक्ष के सभी मौजूद लोगों ने सराहना की। इस शादी में महेंद्र बांगड़वा, पूर्व सरपंच रमेश बांगड़वा, रामस्वरूप बांगड़वा, पूर्व केबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, उनकी धर्मपत्नी इंदिरा चौटाला, पुत्र गगनदीप सिंह चौटाला, वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी, न्यायालय स्टाफ, गायत्री विजयलक्ष्मी चौटाला, भादरा के विधायक संजीव बेनीवाल, पूर्व विधायक बलवान पूनियां, पालिका उपाध्यक्ष बलवंत सैनी, राजदेव सिंह राठौड़ अजीतपुरा, पार्षद मांगीलाल गोयल, पार्षद दयानंद खोखेवाला, सतपाल नेहरा, दयानंद बेरवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिन्होंने इस शादी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button