प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई चेन का खुलासा, सिरसा पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया II
प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई चेन का खुलासा, सिरसा पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया II


नशीली प्रतिबंधित गोलियां बेचने वाला मुख्य सप्लायर सोनीपत से काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों व नशीली प्रतिबंधित दवाईयां बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले मुख्य सप्लायर प्रदीप कुमार उर्फ मोनू पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी प्रहलादपुर,जिला सोनीपत को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि बीते वर्ष 7 नवंबर 2024 को सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीली प्रतिबंधित गोलियां बेचने के मामले में अरविंद पुत्र मांगीलाल व राकेश पुत्र मदनलाल निवासियांन कुलार,पंजाब को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जा से तीन डिब्बी नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 50 शीशी कोरेक्स नशीली दवाई बरामद कर दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बतलाया कि उक्त नशीली प्रतिबंधित दवाइयां सोनीपत से लेकर आए थे। उन्होंने बताया की पुलिस ने तीन लोगों के नशीली प्रतिबंधित गोलियां रखने की जुर्म में सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार और मोनू पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी प्रहलादपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



