Haryana
Trending

फरीदाबाद में विकास कार्यों की सौगात, कांग्रेस पर भी बरसे विपुल गोयल II

फरीदाबाद में विकास कार्यों की सौगात, कांग्रेस पर भी बरसे विपुल गोयल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि सिक्योरिटी के मामले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए जिनको सिक्योरिटी की जरूरत है उसको पुलिस अपनी जांच के बाद सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है लेकिन कुछ लोग सिक्योरिटी की आड़ में दबाब बनाने अपने आपको ज्यादा स्मार्ट दिखने की कोशिश करते हैं तो ऐसे लोगों से सिक्योरिटी वापस ले ली जाती है। दरसल कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज फरीदाबाद विधानसभा के वार्ड मोहल्ला में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने लोगों को एक करोड रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और आईएमसी सड़कों का शुभारंभ कर सौगात दी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। वही कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जल्द ही सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों को अपने बच्चों की शादी – विवाह और अन्य कार्यक्रम करने के लिए कही दूर नहीं जाना पड़ेगा इसके अलावा 65 करोड रुपए की लागत से बराही तालाब का भी सौंदर्य करण की बात विपुल गोयल ने कही। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सीट जीती है तब ईवीएम खराब नहीं होती है लेकिन जब बीजेपी जीती है तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ देते हैं, जनता अब इनकी असलियत जान चुकी है और भारत को आगे बढ़ाने के लिए विजन होना चाहिए जो इनके पास नहीं है।। थार और बुलेट को लेकर गरमाई राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है सिक्योरिटी देना और हटाना यह पुलिस का काम है जिसको जरूरत है उसको सिक्योरिटी दी जाती है और जिसको जरूरत नहीं है उसकी सिक्योरिटी पुलिस हटाने का काम करती है अभी भी करीब 200 लोगों को पुलिस द्वारा सिक्योरिटी दी गई है जो किसी राजनीतिक परिवार से नहीं है उनको वास्तव में सिक्योरिटी की जरूरत है।। वही अवैध निर्माणों को लेकर उन्होंने कहा है कि इस पर बहुत बड़ी लगाम लगाई गई है और आगे भी इस पर कार्रवाई की जाएगी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button