Haryana
Trending

“लायन्स क्लब सिरसा अमर ने ठिठुरती सर्दी में जरूरतमंद महिलाओं को जर्सी, जुराब और जूते वितरित किए”II

"लायन्स क्लब सिरसा अमर ने ठिठुरती सर्दी में जरूरतमंद महिलाओं को जर्सी, जुराब और जूते वितरित किए"

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में इस ठिठुरती सर्दी के अंदर जरूरतमंद महिलाओं को जर्सी वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्यातिथि भाजपा सदस्य कुसुम रानी थी जबकि अध्यक्षता लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला ने की तथा विषिश्ठ अतिथि नीलम रानी थी। यह जानकारी क्लब के सचिव रिखिल नागपान ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 101 महिलाओं को जर्सियां एवं जुराब, जूते वितरित किए गए जिसके लिए बैंगलौर से भाई संजय कुमार जालान ने आर्थिक सहयोग भेजा था जिसके लिए क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि कुसुम रानी ने लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा किए जा रहें सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आशा की कि भविष्य में क्लब इसी तरह भविष्य में जरूरतमंदों की सहायता करती रहेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि आज महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता हैं तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करने से मन में शांति मिलती हैं तथा आत्मा तृप्त हो जाती हैं और मानवता की सेवा करना ही परमात्मा की सेवा हैं। इसलिए हमें हर वक्त जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। विष्टि अतिथि श्रीमती नीलम रानी ने महिलाओं से कहा कि आपको किसी भी वस्तु की जरूरत हो तो हमें बताना, हम आपको उपलब्ध करवा देंगे। इससे पूर्व क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने मुख्यातिथि कुसुम रानी एवं नीलम रानी का स्वागत किया तथा उनका वहां पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर सोनिया, आरती, नैना, सुषमा, मधु, रीतु, क्लब के प्रधान मोहित मैहत्ता, चैयरमैन इन्द्र कुमार गोयल, कोशाध्यक्ष अमर साहुवाला एवं अन्य उपस्थित थे II #newstodayhry @ newstodayhry

Related Articles

Back to top button