Haryana
Trending

“नूंह में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष जागरूकता अभियान”II

"नूंह में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष जागरूकता अभियान"II

नूंह -(निकुंज गर्ग):- महिला थाना प्रभारी मंजू के नेतृत्व में नूंह की झोपड़पट्टी क्षेत्रों में नशा मुक्ति, महिलाओं के अधिकारों और साइबर सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सही जानकारी पहुंचाकर उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाना रहा। अभियान के दौरान महिला थाना की टीम ने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों से संवाद किया। पुलिस ने नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। साथ ही युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते हुए थाना प्रभारी मंजू ने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डर पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया। इसके अलावा साइबर सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर न करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। बच्चों को इंटरनेट का सही और सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। महिला थाना की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों की मांग की II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button