Haryana
Trending

रानियां विधानसभा में सुखविंदर सिंह मोर जिला योजना बोर्ड के सदस्य बने II

रानियां विधानसभा में सुखविंदर सिंह मोर जिला योजना बोर्ड के सदस्य बने II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला योजना बोर्ड के सदस्य का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें भाजपा नेता शीशपाल कम्बोज, पूर्व जिलाध्यक्ष सिरसा एवं प्रत्याशी रानियां विधानसभा के नेतृत्व में लड़ रहे सांझे उम्मीदवार सुखविंदर सिंह मोर भारी वोटों से विजयी रहे। रानियां विधानसभा में सुखविंदर सिंह मोर ने सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। सुखविंदर सिंह मोर ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा नेता शीशपाल कम्बोज सहित तमाम भाजपा पार्षदों को दिया, जिन्होंने चुनाव में उसका बढ़चढक़र सहयोग किया। शीशपाल कंबोज ने मुंह मीठा करवाकर विजयी रहे सुखविंद्र सिंह मोर को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शीशपाल कंबोज ने कहा कि ट्रिपल ईंजन की सरकार देश व प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बहा रही है। सभी वर्गों को लेकर नीतियां बनाकर आमजन को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की की राह पर है, जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार नई-नई योजनाओं से प्रदेश की जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। सरकार की समान विकास की नीति जनता को खूब भा रही है। कंबोज ने कहा कि जिला योजना बोर्ड के सदस्य सुखविंद्र सिंह मोर युवा व अनुभवी है और अपने अनुभव से वे क्षेत्र के विकास के लिए नई-नई योजनाएं बनाकर सरकार के समक्ष रखेंगे, जिसका लाभ आम जनता को बखूबी होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button