सिरसा शिवपुरी के विकास में समाजसेवियों का योगदान, मोक्ष वाहन समर्पित II
सिरसा शिवपुरी के विकास में समाजसेवियों का योगदान, मोक्ष वाहन समर्पित II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के आह्वान पर शिवपुरी के लिए दानवीर आगे आ रहे हैं। सिरसा शिवपुरी का जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण का कार्य पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की प्रेरणा से गोबिंद कांडा ने करवाया है। हालांकि 15 नवंबर को नवनिर्मित शिवपुरी का लोकार्पण हो चुका है। लेकिन गोबिंद कांडा के दिशानिर्देश पर अन्य विकास के कार्य भी चल रहे हैं और काफी लोग भव्य एवं दिव्य शिवपुरी को समर्पित सहयोग देने आगे आ रहे हैं। केलनियां नंदीशाला के प्रधान पवन बंसल ने अपने पिता स्वर्गीय राम जी दास की पुण्यतिथि पर एक मोक्ष वाहन शिवपुरी प्रबन्धक कमेटी को भेंट किया। पवन बंसल ने गोबिंद कांडा के कार्यों और शिवपुरी के सौंदर्यकरण की सराहना की। गोबिंद कांडा ने कहा कि देश में सिरसा जैसी शिवपुरी नहीं है। उन्होंने मोक्ष वाहन की सेवा के लिए नंदीशाला प्रधान पवन बंसल को साधुवाद दिया। साथ ही कहा कि सार्वजनिक सामाजिक स्थल सभी के साझे होते हैं। इनके विकास और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने पवन बंसल और उनके परिवार के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज सेवा की अनुकरणीय मिसाल है। शिवपुरी प्रबन्धक कमेटी के सचिव दीन दयाल कंदोई ने कहा कि शिवपुरी का नवनिर्माण कांडा बंधुओं की सामाजिक सोच के कारण ही संभव हुआ है। दूर दूर से लोग इस शिवपुरी को देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि शिवपुरी के पास पहले से मोक्ष वाहन हैं लेकिन वो समय के साथ पुराने होते जा रहे हैं। अब नया वाहन मिला है। इस अवसर पर संजय गोयल प्रधान अग्रवाल सभा सिरसा, पवन बांसल, सुधीर ललित, महेन्द्र बणी, विजय बांसल, वेद भूषण, सतीश बांसल, सतीश शर्मा, अश्वनी बांसल, दीपू मित्तल, अनिल सर्राफ, राजेन्द्र सचदेवा, नरेन्द्र बांसल, रिंकू बांसल, मनोज बांसल, कमल बांसल, सुशील शर्मा, संजय बांसल, मोहित वालिया, अशोक गोयल, अजय जैन, योगेन्द्र नागपाल, प्रदीप गुप्ता, अंकुश जिन्दल, अनुराग, हरिप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुज्जर, हनुमान, नवदीश गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।। #newstodayhry @newtodayhry



