Haryana
Trending

समाजसेवा का प्रेरक उदाहरण: पिता की याद में शिवपुरी को समर्पित किया मोक्ष वाहन II

समाजसेवा का प्रेरक उदाहरण: पिता की याद में शिवपुरी को समर्पित किया मोक्ष वाहन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- केलनियां नंदीशाला के प्रधान, समाजसेवी व सिरसा निवासी पवन बांसल ने अपने पिता स्व. रामजीदास की पुण्य स्मृति में शिवपुरी सिरसा में मोक्ष वाहन दान स्वरूप भेंट किया। उन्होंने परिवारजनों के साथ मोक्ष वाहन की चाबी शिवपुरी के सचिव दीन दयाल कंदोई को मुख्य सेवक तारा बाबा कुटिया गोबिन्द काण्डा के सान्निध्य में सौंपी। इस मौके पर पवन बांसल ने कहा कि जो इस संसार में आया है, उसे जाना भी पड़ेगा। जिस प्रकार से शहर की आबादी बढ़ रही थी, उसे देखते हुए शिवपुरी में मोक्ष वाहन की आवश्यकता थी। लोगों को वाहन के लिए इंतजार न करना पड़े इसी बात को मद्देनजर रखते हुए परिवारजनों से विचार-विमर्श के बाद शिवपुरी में मोक्ष वाहन भेंट करने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व भी उन्होंने अपने पिता की स्मृति में शिवपुरी में एक बरामदे का निर्माण करवाया था। गोबिंद कांडा व शिवपुरी के सचिव दीनदयाल कंदोई ने मोक्ष वाहन उपलब्ध करवाने के लिए बांसल परिवार का धन्यवाद किया। इस मौके पर संजय गोयल प्रधान अग्रवाल सभा सिरसा, पवन बांसल, सुधीर ललित, महेन्द्र बणी, विजय बांसल, वेद भूषण, सतीश बांसल, सतीश शर्मा, अश्वनी बांसल, दीपू मित्तल, अनिल सर्राफ, राजेन्द्र सचदेवा, नरेन्द्र बांसल, रिंकू बांसल, मनोज बांसल, कमल बांसल, सुशील शर्मा, संजय बांसल, मोहित वालिया, अशोक गोयल, अजय जैन, योगेन्द्र नागपाल, प्रदीप गुप्ता, अंकुश जिन्दल, अनुराग, हरिप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुज्जर, हनुमान, नवदीश गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button