Haryana
Trending

आज वार्ड 5 में ट्यूबवेल निर्माण का कार्य आरंभ किया गया।।

आज वार्ड 5 में ट्यूबवेल निर्माण का कार्य आरंभ किया गया।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर के वार्ड नम्बर 5 को आज एक और बड़ी सौगात मिली है। बढ़ती गर्मी के मौसम में यह सौगात वार्ड वासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आज वार्ड 5 में ट्यूबवेल निर्माण का कार्य आरंभ किया गया। पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल और वार्ड 5 के पार्षद एवं डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर ट्यूबवेल का निर्माण शुरू करवाया। बता दें कि इस ट्यूबवेल के निर्माण से इलाके में पानी की सप्लाई और अधिक बेहतर होगी। जानकारी देते हुए रितेश गोयल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति कर रहा है। अम्बाला शहर में भी पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रयासों से आये दिन नये विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। वहीं अम्बाला को बरसाती पानी की मार से बचाने के प्रयास भी पुरजोर तरीके से किये जा रहे हैं। इसी बीच गांव डंगडेहरी में भी बड़े नालों की सफाई शुरू कर दी गई है। इलाका वासियों द्वारा समस्या संज्ञान में लाए जाने के बाद पूर्व मंत्री असीम गोयल के निर्देशों पर तुरंत बड़े नालों की सफाई शुरू कर दी गई है। वहीं अलग अलग इलाकों में डिस्पोज़ल प्लांट बना दिए गए हैं और कई जगह निर्माण जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button