Haryana
Trending

सिरसा: गिंदड़ा में युवक 10.72 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार II

सिरसा: गिंदड़ा में युवक 10.72 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गिन्दडा में एक युवक को हजारों रुपए की 10 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सतवीर पुत्र नाथूराम निवासी गिंदड़ा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव गिंदड़ा की तरफ जा रही थी की । इस दौरान पुलिस पार्टी जब नजदीक गांव गिंदड़ा पंचायत भवन के पास पंहुची तो सामने से गली में से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मोड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 10 ग्राम 72 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रानियां सिरसा को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । सेल प्रभारी ने बताया कि नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button