जटिल ब्रेन ऑपरेशन में सफलता — उल्लेखनीय रिकवरी II
जटिल ब्रेन ऑपरेशन में सफलता — उल्लेखनीय रिकवरी II


लिवासा अस्पताल अमृतसर में दुर्लभ न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया के बाद 54 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन:-
अमृतसर-(नेहा गिल):- पंजाब के अग्रणी एनएबीएच-मान्यता प्राप्त सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल लिवासा अस्पताल, अमृतसर में एक दुर्लभ न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया के बाद एक 54 वर्षीय महिला मरीज को नया जीवन मिला। महिला को फोर्थ वेंट्रिकल कोरॉइड प्लेक्सस पेपिलोमा चला था, जो मस्तिष्क के भीतर स्थित एक दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है। जानकारी देते हुए कंसलटेंट न्यूरोसर्जरी डॉ. अमनजोत सिंह बोपाराय ने कहा कि विस्तृत इवैल्यूएशन और इमेजिंग से फोर्थ वेंट्रिकल ट्यूमर की उपस्थिति का पता चला, जिसके लिए तत्काल और सावधानीपूर्वक सर्जिकल इंटरवेंशन की आवश्यकता थी। इसके अलावा डॉ. मनीष गुप्ता कंसल्टेंट क्रिटिकल केयर के मार्गदर्शन से टीम ने मरीज की गंभीर स्थिति का प्रबंधन किया और उसके स्वास्थ्य में बहाल होने तक उसे स्थिर करने में मदद की। डॉ. बोपाराय ने बताया कि दो महत्वपूर्ण न्यूरोसर्जिकल नवीनतम न्यूरोनेविगेशन और इंट्राऑपरेटिव अल्ट्रासाउंड तकनीकों का उपयोग किया गया। ट्यूमर के स्थान और महत्वपूर्ण मस्तिष्क संरचनाओं की जटिलता के बावजूद, सर्जरी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सर्जरी के बाद मरीज़ में उल्लेखनीय सुधार हुआ और 10-12 दिनों के भीतर उसे छुट्टी दे दी गई। डॉ. बोपाराय ने कहा, वह अब पूरी तरह से होश में है, सामान्य रूप से चल रही है, उसकी दृष्टि वापस आ गई है और वह अपने दैनिक कार्य करने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा कि ट्यूमर की लोकेशन और न्यूरोलॉजिकल जोखिम के कारण यह मामला असाधारण रूप से चुनौतीपूर्ण था। न्यूरो नेविगेशन और इंट्राऑपरेटिव अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से, हम उत्कृष्ट पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी के साथ पूर्ण ट्यूमर एक्सिश़न में सफल हुऐ।। #newstodayhry @newstodayhry



