Haryana
Trending

मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने एडीसी के समक्ष रखी मंडी की समस्याएं, मिला आश्वासन।।

मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने एडीसी के समक्ष रखी मंडी की समस्याएं, मिला आश्वासन।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने द आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सिरसा अनाज मंडी का दौरा किया। मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने अतिरिक्त उपायुक्त से फसली सीजन में मंडी में किसानों व आढ़तियों को दरपेश आ रही समस्याओं जैसे लस्टर लॉस का मुद्दा, आॅनलाइन गेटपास ना कटना, सरकारी पोर्टल में तकनीकि खराबी, बायोमेट्रिक संबंधित, नई अतिरिक्त मंडी में सिक्योरिटी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अन्य मुद्दों से अवगत करवाया। काफी देर तक सभी मुद्दों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त व एसोसिएशन पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ, जिसपर अतिरिक्त उपायुक्त ने विस्तारपूर्वक बात सुनी और संबंधित विभागों को जल्द से जल्द इन समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। एडीसी अर्पित संगल ने कहा कि किसानों व आढ़तियों को खरीद व उठान व्यवस्था में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जिला प्रशासन पूरी सजगता से इस दिशा में काम कर रहा है। एडीसी ने तीनों एजेंसियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पोर्टल को ठीक करवाया जाए, ताकि आढ़तियों व किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना आए। आढ़ती एसोसिएशन की ओर से प्रधान प्रेम बजाज ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त का आभार जताया और आशा व्यक्त की इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button