Haryana
Trending

जन सहारा ट्रस्ट की बैठक में नरेश सिला बने प्रधान।।

जन सहारा ट्रस्ट की बैठक में नरेश सिला बने प्रधान।।

ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंडलिया):- ऐलनाबाद शहर के सिरसा रोड स्थित लढा पंप के सामने जन सहारा सामाजिक चेरीटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जन सहारा सामाजिक चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नरेश कुमार सिला को ट्रस्ट का नया प्रधान नियुक्त किया। वहीं धर्मवीर मौर्य को सचिव और बंशी ब्यावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन के बाद सदस्यों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई और नरेश कुमार सिला का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान नरेश कुमार सिला ने कहा कि वह ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में सुखदेव गुंदला, साहिल प्रजापति, धर्मवीर धोकरवाल, रिंकू रखरा, विजय इटकान, पवन सांखला सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने ट्रस्ट के कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button