Haryana
Trending

मौजगढ़ ‘खुले दरबार’ में उमड़ा जनसैलाब:।।

मौजगढ़ 'खुले दरबार' में उमड़ा जनसैलाब:।।

डबवाली -( पंकज गोदारा ) :-सरपंच प्रिंस बिश्नोई ने 363 वीर शहीदों की स्मृति में विशेष मोमेंटो भेंट कर किया शीर्ष अधिकारियों का अभिनंदन. डबवाली ( पंकज गोदारा )ग्राम पंचायत मौजगढ़ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘खुले दरबार’ ने सुशासन की नई मिसाल पेश की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री अर्पित संगल और पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती जसलीन कौर उपस्थित रहे। प्रशासन की इस विशेष पहल के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और कुल 115 दर्ज समस्याओं में से 97 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।वीर शहीदों के सम्मान के साथ हुआ स्वागत
समारोह के दौरान एक गरिमामयी क्षण तब आया जब सरपंच श्री प्रिंस बिश्नोई ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सरपंच द्वारा जिला कलेक्टर और एसपी को 363 वीर शहीदों की पावन स्मृति में तैयार किया गया एक विशेष मोमेंटो भेंट किया गया।सरपंच प्रिंस बिश्नोई ने भावुक होते हुए कहा, “यह मोमेंटो न केवल हमारे शहीदों के अद्वितीय बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे प्रशासन और आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और अटूट समर्पण की प्रेरणा का संदेश भी देता है।”जनता के बीच पहुंचा प्रशासनडीसी अर्पित संगल और एसपी जसलीन कौर ने ग्रामीणों की एक-एक फरियाद को स्वयं सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत मौजगढ़ की इस पहल और व्यवस्था की सराहना की। ग्रामीणों ने भी एक ही छत के नीचे शीर्ष अधिकारियों को पाकर खुशी जाहिर की, जिससे उन्हें दफ्तरोंके चक्कर काटने से निजात मिली।इस अवसर पर समस्त पंचायत सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सरपंच और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।। #Newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button