Haryana

हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को रफ्तार ।।

हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को रफ्तार ।।

करनाल -(सुभाष गुप्ता):-नायब सरकार का बड़ा कदम : स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन की ओर मजबूत पहल
करनाल सुभाष चंद हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को लेकर करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे भविष्य उन्मुख और पर्यावरण हितैषी पहल बताया है। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय न केवल प्रदूषण नियंत्रण में सहायक होगा, बल्कि आमजन को आधुनिक और सुरक्षित परिवहन सुविधा भी प्रदान करेगा। महापौर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ग्रीन ट्रांसपोर्ट की अवधारणा को साकार रूप देने की दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय और दूरदर्शी है। उन्होंने कहा कि मई अंत तक 90 नई ई-बसों के संचालन और प्रदेश के 10 शहरों में इनके विस्तार की योजना से परिवहन व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विशेष रूप से करनाल को इस योजना में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि करनाल जैसे निरंतर विकसित होते शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढऩा पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों को बेहतर, सुलभ और प्रदूषण मुक्त यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला, हिसार, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर और अंबाला सहित कई शहरों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जाना प्रदेश के संतुलित विकास की दिशा में एक मजबूत संकेत है।
महापौर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जो न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि करनाल नगर निगम भी ग्रीन पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और शहर को स्वच्छ, हरित और आधुनिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखे जाएंगे। । #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button