Haryana

इच्छापूर्ण शनिदेव मंदिर ओढ़ां में रमेश गर्ग द्वारा तेलधारा शुरू।।

ओढ़ां -(।गुरनैब दंदीवाल):- इच्छापूर्ण शनिदेव मंदिर ओढ़ां में आज वीरवार को पूजन के साथ मुख्य सेवादार रमेश गर्ग सिरसा व सेवा समिति द्वारा तेलधारा सुबह 9 बजे (72 घंटे) शुरू की गई। इसके बाद 9-30 बजे भजन गायिका राधा सोनी एंड पार्टी ओढ़ां द्वारा भजन कीर्तन किया गया। जिसमें राधा सोनी व गंगा आदि ने भजन “शनिदेव बड़े बलिहारी तूने लाखों दुनियां तारी शनिदेव महाराज हम पर किरपा करों आए तेरे दरबार खाली झोली भरो जय जय शनिदेव भगवान तेरी महिमा बडी आलीशान सुनाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के पुजारी दीपक भृगुबंशी ने बताया कि शनिचरी अमावस्या 16 मई को सुबह 8-15 बजे महायज्ञ के बाद कीर्तन शुरू किया जाएगा। उसके बाद 9-15 बजे बाबा जी का अटूट भंडारा वरताया जाएगा। इस अवसर पर रमेश गर्ग वेद प्रकाश गोयल, पुजारी महेन्द्र शर्मा, रतन लाल गर्ग, महावीर सेन, यश शर्मा, विनोद कुमार, राजवीर सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button