Uncategorized
Trending

हरियाणा किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा की जूम मीटिंग सम्पन्न31 मई को जींद में होगी अह्म बैठक: लखविंदर सिंह औलख।।

हरियाणा किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा की जूम मीटिंग सम्पन्न31 मई को जींद में होगी अह्म बैठक: लखविंदर सिंह औलख।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण जूम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें किसान नेताओं ने किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मीटिंग में मनदीप सिंह नथवान, लखविंदर सिंह औलख, अमरजीत सिंह मोहड़ी, जगदीप सिंह औलख, जगबीर घसौला, अशोक बलहारा, प्रिंस वैड़च तथा अमृतपाल सिंह बुग्गा, सहित अन्य किसान नेता शामिल हुए। किसान नेताओं ने बताया कि हरियाणा में किसानों और मजदूरों को लगातार अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मुद्दों तथा लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की अगली महत्वपूर्ण बैठक 31 मई को जींद में आयोजित की जाएगी। नेताओं ने कहा कि केंद्र और हरियाणा की बीजेपी सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश के सभी किसान एवं मजदूर संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। औलख ने कहा कि समय की मांग है कि सभी संगठन एक मंच पर आकर किसानों और मजदूरों के हकों की आवाज बुलंद करें क्योंकि आम किसान और मजदूर भी यही चाहता है कि उनके हितों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ी जाए। मीटिंग में किसान आंदोलन की अधूरी मांगों को लागू करवाने पर भी जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून लागू करवाना स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसलों के लाभकारी भाव सुनिश्चित करना, किसानों और मजदूरों की संपूर्ण कर्ज मुक्ति तथा अन्य पुरानी मांगों को लागू करवाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। इसके अलावा किसानों पर थोपे जा रहे कथित किसान विरोधी फैसलों जैसे मुक्त व्यापार समझौ बिजली बिल 2025, सीड्स बिल 2025 तथा लेबर कोड को रद्द करवाने के लिए भी संयुक्त आंदोलन चलाने की जरूरत पर बल दिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button