Uncategorized
Trending

थाना तिगांव क्षेत्र को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।।

थाना तिगांव क्षेत्र को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।।

फरीदाबाद -(पूजा शर्मा ) :- पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त तिगांव, अशोक वर्मा, HPS के नेतृत्व में थाना तिगांव की टीम द्वारा 16 मई को थाना क्षेत्र को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम थाना तिगांव पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों ने अपने विचार सांझा करते हुए थाना तिगांव क्षेत्र को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उपस्थित सभी लोगों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई कि किस प्रकार समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ जोड़कर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सकता है तथा अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता को प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद प्रकाश, विक्रम प्रताप सिंह, पार्षद विनोद जसाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने तथा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सामूहिक प्रयास करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में थाना तिगांव के प्रबंधक थाना निरीक्षक रणबीर सिंह, उप निरीक्षक प्रेमचंद, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, विनोद, मुंशी अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की गई। सभी ने संकल्प लिया कि थाना तिगांव क्षेत्र को न केवल नशामुक्त बल्कि अपराधमुक्त बनाने के लिए समाज और पुलिस मिलकर निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही अपने-अपने स्तर पर जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु सतत प्रयास करने का भी संकल्प लिया गया। थाना तिगांव पुलिस टीम द्वारा यह संदेश दिया गया कि समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास एवं जनसहभागिता के माध्यम से ही नशे और अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button