Uncategorized
Trending

भिवानी में राज्य पुरस्कार प्री-टेस्टिंग परीक्षा आयोजित, 42 कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा ।।

भिवानी में राज्य पुरस्कार प्री-टेस्टिंग परीक्षा आयोजित, 42 कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा ।।

  • भिवानी- (अभिषेक ठाकुर) :- भिवानी के होनहार स्काउट्स और गाइड्स के लिए आज का दिन एक बड़े अवसर और सुनहरे भविष्य की सीढ़ी लेकर आया। चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भिवानी द्वारा रविवार को राज्य पुरस्कार प्री-टेस्टिंग परीक्षा 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 42 उत्साही कैडेट्स ने अपनी योग्यता और सेवा भावना का प्रदर्शन किया। यह परीक्षा इन कैडेट्स के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि इसमें सफलता हासिल करने वाले स्काउट्स-गाइड्स को सीधे हरियाणा के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने का गौरव प्राप्त होगा।इस पूरी परीक्षा का सफल संचालन भिवानी उपायुक्त साहिल गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया तथा खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ पूरा कराने के लिए एक विशेष कमेटी और नेतृत्व टीम का गठन किया गया था। कार्यक्रम में गु्रप कोर्डिनेटर संयोजक लक्ष्मण गौड़, गु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह, सहायक गु्रप लीडर अमित कुमार और गाइड रेंजर कैप्टन पुष्पा देवी की कमेटी ने मुख्य भूमिका निभाई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूर्व प्राचार्य एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट्स) डा. देशराज वशिष्ठ को परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किया गया था। इस दौरान प्रियंका, वरिष्ठ रोवर नीतेश कुमार, सहायक गु्रप लीडर अंकित और सहायक गु्रप लीडर सुनील वर्मा नंबरदार की गरिमामयी उपस्थिति व सहयोग सराहनीय रहा।कैडेट्स की सुविधा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए भिवानी में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहला केंद्र चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का मुख्य हॉल था, जबकि दूसरा परीक्षा केंद्र श्री महावीर जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में स्थापित किया गया। दोनों ही केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।परीक्षा के सफल समापन पर चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप के गु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह ने कैडेट्स का हौसला बढ़ाते हुए एक बेहद प्रेरणादायी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केवल एक टेस्ट नहीं है, बल्कि हमारे स्काउट्स और गाइड्स की महीनों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की परीक्षा है। इस प्री-टेस्टिंग परीक्षा में जो भी कैडेट्स अपनी प्रतिभा साबित कर सफल होंगे, उन्हें राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।सज्जन सिंह ने आगे गर्व से बताते हुए कहा कि यह हमारे भिवानी और पूरे संगठन के लिए बेहद गौरव का क्षण होगा जब इन सफल कैडेट्स को स्वयं हरियाणा के राज्यपाल और हरियाणा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय, चंडीगढ़ द्वारा राज्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सीधे चंडीगढ़ स्थित लोकभवन में किया जाएगा। लोकभवन पहुंचना और महामहिम के हाथों सम्मानित होना किसी भी युवा के जीवन का सबसे बड़ा सपना और प्रेरणा होती है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे भिवानी के ये 42 कैडेट्स जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button