Uncategorized
Trending

दी जीनियस स्कूल की मेधावी छात्रों का किया सम्मानजिलेभर में बनाई पहचान।।

दी जीनियस स्कूल की मेधावी छात्रों का किया सम्मानजिलेभर में बनाई पहचान।।

रानियां -(अक्षित कम्बोज):-शिक्षा के जगत में एक विशेष पहचान बनाने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए रानियां के दा जीनियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रशासन द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दी जीनियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल रानियां ब्लाक बल्कि पूरे सिरसा जिले में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के चेयरमैन अमर सिंह जोसन ने बताया कि विद्यालय की छात्रा शगुन ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं ऋषभ ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर साइंस स्ट्रीम में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पल्लवी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्ट्स स्ट्रीम में रानियां एवं ऐलनाबाद ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुल 124 छात्रों में से 55 ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले एवं ब्लॉक स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों सभी मेरिट होल्डर्स तथा उनके अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। विधालय के छात्रों और अभिभावकों का स्वागत फूलों की मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। मेधावी छात्रों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रशासन द्वारा बारहवीं के सभी विषय के अध्यापकों को भी उनके अथक परिश्रम, उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता एवं छात्रों के प्रति निरंतर समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अध्यापकों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा इस शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय उनके निरंतर प्रयासों, मेहनत और मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अमर सिंह जोसन प्राचार्य कृपाल सिंह जोसन, उप-प्राचार्य रघुवीर सिंह जोसन एवं उप-प्राचार्या गुरवीन कौर जोसन ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा अध्यापकों के अथक परिश्रम को देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर ही यह गौरवपूर्ण उपलब्धि संभव हो पाई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button