Uncategorized

सिरसा में शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता ll

सिरसा में शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिरों में भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। श्रद्धालुओं ने शनिदेव की प्रतिमा पर तेल चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।शनिवार को शहर के सभी शनि मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं का भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करने को लेकर सुबह से मंदिरों में तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने शनि शीला पर तेल, तिल, सिंदूर, काले उड़द चढ़ाकर धूप-दीप जलाकर सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों में प्रात: हवन यज्ञ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से न्यायाधीश भगवान श्री शनिदेव का हवन किया और विश्व के मंगल की कामना की। शनिदेव के नौ स्वरूप व नवग्रह दरबार में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर में शनि मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।वहीं श्री श्याम बगीची धाम में भी शनिश्चरी अमावस्या के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह पांच कुंडीय हवन यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर घर में सुख समृद्धि की कामना की। बाद में भंडारे का आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button