Uncategorized

श्रीकृष्ण-रूकमणि विवाह में जमकर झूमे श्रद्धालु ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) शहर के कांडा कॉलोनी स्थित गली नंबर-01 में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के 6वें दिन दिन का शुभारंभ योगेश मेहता व पारस सहदेव ने पूजा अर्चना कर करवाया। इस मौके पर योगेश मेहता ने अपनी शादी की वर्षगांठ व रोहित वर्मा ने अपना जन्मदिन भी श्याम परिवार के साथ मिलकर मनाया। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक आचार्य आशीष वशिष्ठ ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का दिव्य एवं मनमोहक प्रसंग सुनाया। जैसे ही कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के रुक्मिणी से विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया, पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के जयकारे लगाते हुए जमकर नृत्य किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बारात का सुंदर वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का स्वागत किया। विवाह प्रसंग के अवसर पर विशेष रूप से सजाए गए मंच पर भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालु इस दिव्य दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो उठे। कथा वाचक ने कहा कि रुक्मिणी-भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मान चुकी थीं और उन्होंने भगवान को पत्र लिखकर अपने हृदय की बात बताई। भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी की पुकार स्वीकार करते हुए उन्हें विदर्भ से अपने साथ ले जाकर विवाह किया। यह प्रसंग भगवान और भक्त के बीच अटूट प्रेम एवं समर्पण का संदेश देता है। विवाह प्रसंग के दौरान भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। पूरे पंडाल में राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण और रुक्मिणी माता की जय के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के दिव्य विवाह के साक्षी बने। सुभाष अरोड़ा ने बताया कि आज 8 अक्तूबर की रात्रि को कथा के बाद श्याम बगीची से श्री श्याम परिवार की तरफ से रात्रि कीर्तन किया जाएगा। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित कर कथा को विश्राम दिया गया। सुभाष अरोड़ा ने बताया कि 9 अक्तूबर 2026, शुक्रवार प्रात: 9.15 बजे हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार हवन यज्ञ में आहूति डालकर अपने जीवन को धन्य बनाएं। इस मौके पर डा. कृष्ण वर्मा, योगेश मेहता, शंटी अरोड़ा, मास्टर कालू राम, साजन ग्रोवर, साधुराम बंसल, सुमित खुराना, विनोद गुप्ता, नरेश शर्मा, नरेंद्र सोनी सहित समस्त कांडा कॉलोनी निवासी उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button