12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खंड स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खंड स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ा में आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के आदेशानुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा के मार्गदर्शन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खंड स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खंड ओढ़ा के सभी शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर पर सफलतापूर्वक मनाने के लिए शिक्षकों को योग अभ्यास, योग प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
शिविर में आयुष विभाग की डॉ. प्रदीप गर्ग नोडल अधिकारी तथा डॉ. जैस्मीन ने सह नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। वहीं योग सहायक लवप्रीत, सोनू , अमृतपाल, सोनिया, अनीता, योग इंस्ट्रक्टर मक्खन सिंह ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयुष विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए।। #newstodayhry @newstodayhry