Uncategorized
Trending

अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने मिलकर ठंडे शर्बत की छबील लगाई ।।

अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने मिलकर ठंडे शर्बत की छबील लगाई ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए आज बुधवार को ओढ़ा में खंड कार्यालय के सामने सरपंच एसोसिएशन व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने मिलकर ठंडे शर्बत की छबील लगाई। इस अवसर पर सभी सरपंचों, ब्लॉक के स्टाफ सदस्यों व सफाई कर्मचारियों ने राहगीरों, बस की सवारियों, वाहन चालकों तथा गांववासियों को ठंडा-मीठा शर्बत पिलाया और गर्मी से राहत पहुंचाई। छबील पर शर्बत पिलाने का काम सुबह से दोपहर बाद तक चलता रहा।आयोजकों ने कहा कि भंयकर गर्मी पड़ रही है। ऐसे में यदि राह चलते लोगों को ठंडा-मीठा जल मिल जाए तो किसी संजीवनी से कम नहीं है। छबील में सफाईकर्मी, प्रवीन कुमार जेई, दर्शना देवी, मांगे राम, महेन्द्र कुमार, अंजू बाला, मोहन लाल, मनप्रीत कौर, माया देवी सहित दुकानदारों ने बढ़चढ़ कर सेवा कार्य किया व सार्थक सहयोग दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button