Uncategorized
Trending

द माउंट स्कूल के बच्चों ने ‘प्रेम फन वाटरपार्क’ में की मस्ती, गर्मी से मिली राहत ll

द माउंट स्कूल के बच्चों ने 'प्रेम फन वाटरपार्क' में की मस्ती, गर्मी से मिली राहत ll

ओढा – (अशोक गर्ग) :- भीषण गर्मी के बीच द माउंट स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ओढा स्थित प्रेम फन वाटरपार्क में एक शानदार और रोमांचक ट्रिप का आयोजन किया गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चों ने पानी की ठंडी लहरों के बीच दिनभर जमकर आनंद लिया।इस वाटरपार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए 12 शानदार झूले और 15 आधुनिक राइड्स मौजूद हैं, जिनका बच्चों ने भरपूर लुत्फ उठाया। वाटरपार्क में बने बड़े पूल्स का वाटर लेवल 6 से 10 फीट तक है, जो स्विमिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। प्रबंधन के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए वाटरपार्क में बेहद पुख्ता इंतजाम देखने को मिले: लाइफ गार्ड और मेडिकल केयर: किसी भी आपात स्थिति या मदद के लिए हर वक्त अनुभवी लाइफ गार्ड्स और मेडिकल केयर की टीम तैनात रही।राइड सेफ्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर: वाटरपार्क का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद आधुनिक है और सभी 15 राइड्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।साइन और बैरियर्स: सुरक्षित दिशा-निर्देशों और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जगह-जगह स्पष्ट साइन बोर्ड और बैरियर्स लगाए गए हैं।बेस्ट वाटर क्वालिटी: बच्चों की सेहत के लिहाज से यहाँ सफाई की व्यवस्था बहुत अच्छी थी और पानी की क्वालिटी भी सबसे बेस्ट पाई गई।यह वाटरपार्क अपनी रीज़नेबल और बेस्ट प्राइस डील्स के लिए काफी लोकप्रिय है। यहाँ स्कूल पैकेज, कपल पैकेज और फैमिली पैकेज जैसे कई अनोखे पैकेजेस उपलब्ध हैं। इस ट्रिप की सबसे खास बात यह रही कि पैकेज के साथ मिलने वाला स्वादिष्ट फूड भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के सेम प्राइस (उसी कीमत) पर उपलब्ध कराया गया। स्कूल के बच्चों और स्टाफ ने इस सुरक्षित, मजेदार और यादगार पिकनिक के लिए प्रेम फन वाटरपार्क (ओढा) के प्रबंधन की सराहना की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button