Uncategorized
Trending

सिरसा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में दो वांछित भगोड़ो को दबोचा ।।

सिरसा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में दो वांछित भगोड़ो को दबोचा ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला के पी.ओ. स्टाफ सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में दो वांछित भगोड़े आरोपियों को कोर्ट परिसर सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पी.ओ. स्टाफ प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपियों को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नही आए । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच पी.ओ. स्टाफ सिरसा को सौंपी गई थी । पी.ओ. स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पीओ स्टाफ सिरसा की दो पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपी मनजीत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव देसुजोधा जिला सिरसा व संदीप पुत्र औमप्रकाश निवासी गांव भरोंखा जिला सिरसा को काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button