Uncategorized
Trending

एसपी दीपक सहारन साइक्लोथॉन यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पंहुचकर युवाओं को दें रहें है। नशा मुक्ति का संदेश ।।

एसपी दीपक सहारन साइक्लोथॉन यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पंहुचकर युवाओं को दें रहें है। नशा मुक्ति का संदेश ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- एसपी दीपक सहारन ने आज सुबह नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव दड़बा कलां में पंहुचकर युवाओं को साइक्लोथॉन यात्रा के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया । एसपी साहब ने उपस्थित युवाओं एवं गणमान्य लोगों से कहा कि सिरसा पुलिस गांव-गांव में साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन कर युवाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है,जिसके काफी सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है । उन्होंने कहा कि युवा सिरसा पुलिस की साइक्लोथॉन यात्रा से प्रभावित होकर नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे है । एसपी साहब ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा का उद्देश्य न केवल नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना है, बल्कि हर घर तक नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाना भी है । एसपी ने कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है,इसलिए “नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो” । उन्होंने युवाओं से नशे की बुरी आदतों को त्यागने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की ।साइक्लोथॉन यात्रा की शुरुआत गांव दड़बा कलां से हुई और यह नाथूसरी चौपटा होते हुए कुल 13 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति का संदेश हर घर तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया । एसपी दीपक सहारन ने बच्चों और उनके अभिभावकों को भी सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव के कारण युवा अक्सर नशे की लत का शिकार होकर नशे के दल-दल में फस जाते है । इसलिए अभिभावकों का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों के लिए समय निकालें, मैत्रिक व्यवहार करें और उन्हें मानसिक तनाव से दूर रखें।एसपी साहब ने कहा कि युवाओं को उच्च शिक्षा और खेलों में रुचि लेनी चाहिए, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहे। उन्होंने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो परिवारों में विखराव पैदा करती है और नशे में लिप्त व्यक्ति का समाज में बहिष्कार होने से उसे मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है ।इस साइक्लोथॉन यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाना है। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहें, तो समाज व परिवार का कल्याण सुनिश्चित होगा । उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में युवा पीढ़ी अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करें,ताकि समाज को नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त बनाया जा सके । एसपी दीपक सहारन ने कहा कि सिरसा पुलिस नशा तस्करों एवं मेडिकल नशा बचने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है,किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्सा नही जाएगा । नशा तस्करों की असली जगह जेल है,इसलिए ऐसे लोगों की सूचना बैखोफ होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकें ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला प्रधान संतोष बैनिवाल,डीएसपी राज सिंह, नाथूसरी चोपड़ा थाना प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवाओं और आमजन ने नशा न करने और नशे जैसी बुराई को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया । एसपी दीपक सहारन की यह पहल युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button