Uncategorized
Trending

बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर,चोरीशुदा बाइक सहित काबू ।।

बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर,चोरीशुदा बाइक सहित काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को चोरीशुदा बाइक सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक गुरमेश ने बताया कि हुड्डा सैक्टर निवासी दीदार सिंह पुत्र जनमेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 23 मई 2025 को रात्रि 8 बजे सुरतगढिया चौका सिरसा के पास खड़ा कर किसी काम से चला गया था । कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो अज्ञात युवक मौके का फायदा उठाते हुए बाइक लेकर मौका से फरार हो गए । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी । जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र कुमार पुत्र पृथ्वी राज निवासी गांव गोरिवाला तहसील डबवाली,जिला सिरसा को शहर सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि आरोपी राजेंद्र कुमार से पूछताछ कर आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य बाइक भी बरामद की है । एवीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है और अक्सर नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी कर छुपा देता है और ग्राहक मिलने पर कम कीमत पर उसे बेच देता है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button