Uncategorized
Trending

बाइक सवार व्यक्ति व महिला लाखों रुपए की 41 ग्राम 23 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।।

बाइक सवार व्यक्ति व महिला लाखों रुपए की 41 ग्राम 23 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सुरतिया रोड रोड़ी क्षेत्र से बाइक सवार युवक व महिला को लाखों रूपए की 41 ग्राम 23 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद हेरोइन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व अपराध रोकथाम के उद्देश्य से सुरतिया रोड रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गांव सुरतिया की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर युवक और महिला आते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को सामने देखकर बाइक चालक ने अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान राजदीप उर्फ राजा पुत्र हरबंस सिंह निवासी बांदर पट्टी रोड़ी तथा चरणजीत कौर पत्नी सुखदीप सिंह निवासी अकलियां तलवंडी जिला मानसा, पंजाब के रूप में हुई। बाद में राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 41 ग्राम 23 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना रोड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी तथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button