Uncategorized
Trending

तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में लुट,हत्या चौरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं ।।

तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में लुट,हत्या चौरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं ।।

पलवल – (निकुंज गर्ग) :- पलवलडीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि निरीक्षक रविंद्र कुमार की टीम ने हत्या तथा लूटपाट के दो अलग-अलग मामलों में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें दिनांक 13 दिसंबर 2023 को गांव छज्जू नगर में हुए सिमरन हत्याकांड में शामिल 5 हजार के दो इनामी बदमाश नेत्रपाल एवं अतुल को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है इनमें से आरोपी नेत्रपाल को एसटीएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में गांव छज्जूनगर निवासी जितेंद्र चौहान की शिकायत पर मुकदमा नंबर 514 वर्ष 2023 थाना चांदहट में दर्ज है।
इसके अलावा क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार की टीम ने गत 16 दिसंबर 2025 को कैंप मार्केट पलवल में मोबाइल के दुकानदार के साथ मारपीट तथा नगदी लूट मामले में शामिल ₹5000 के इनामी आरोपी लोकेश उर्फ़ रॉकी पुत्र सतपाल निवासी बहरौला जिला पलवल को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व इस मामले में दो आरोपियों जसवंत उर्फ हड्डी व मनीष बढ़ाना को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीएसपी ने बताया कि यह पकड़े गए आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पकड़े गए इन तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में लुट,हत्या चौरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और पकड़े गए इन तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनसे ओर भी वारदातों का खुलासा हो सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button