Uncategorized
Trending

श्रमिक कल्याण को मिला नया नेतृत्व, रोहतास जांगड़ा बने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ।।

श्रमिक कल्याण को मिला नया नेतृत्व, रोहतास जांगड़ा बने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ।।

रानियां – (अमन बंसल) :- प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास जांगड़ा को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर रानियां सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। श्रमिक हितों के लिए समर्पित नेतृत्व के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रदेश सरकार के श्रमिक कल्याण के प्रति संकल्प का प्रतीक माना जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा होते ही जांगड़ा परिवार के प्रतिष्ठान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय बताया।नवनियुक्त चेयरमैन रोहतास जांगड़ा ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों और मेहनतकश वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास की मजबूत नींव है तथा उनके हितों की रक्षा और जीवन स्तर में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बलवान जांगड़ा के प्रतिष्ठान पर बधाई देने पहुंचे लोगों ने कहा कि रोहतास जांगड़ा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति से श्रमिक वर्ग की समस्याओं के समाधान, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा श्रमिकों की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड नई ऊंचाइयों को छुएगा और श्रमिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, ऐलनाबाद के हलका प्रतिनिधि अमरचंद मेहता, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, गौशाला के अध्यक्ष संदीप मित्तल, मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली, वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह, पूर्व वाइस चेयरमैन संजय सिंगला, पूरन चंद सैन, सरपंच भीमसेन, सरपंच कुलवंत सिंह, अमरीक राही, पार्षद प्रहलाद सेन, पिंचू कालड़ा, मीरा बाई, सरोज बाला, निर्मल बसरा, बुधराम शर्मा, ओमप्रकाश जिंदल, डॉ. सुमित जिंदल, राजकुमार मेहता, राज गाबा, भूराराम डूडी, रवि खारिया, संजय जिंदल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने रोहतास जांगड़ा को शुभकामनाएं दीं तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button