Uncategorized
Trending

पानीपत में सब इंस्पेक्टर पति के लड़की से अफेयर की व्हाट्सएप चैट देख पत्नी ने दी जान और भी कई गंभीर आरोप ।।

पानीपत में सब इंस्पेक्टर पति के लड़की से अफेयर की व्हाट्सएप चैट देख पत्नी ने दी जान और भी कई गंभीर आरोप ।।

पानीपत – (अरुण मित्तल) :- पानीपत के समालखा की गांधी कॉलोनी में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 25 वर्षीय विवाहिता रीतू ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दर्दनाक बात यह है कि अगले ही दिन (1 जून को) रीतू के इकलौते मासूम बेटे का पहला जन्मदिन था, जिसकी तैयारियों के बीच घर में मातम पसर गया। मृतका के पिता ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) पद पर तैनात दामाद, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दामाद के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।राजस्थान के तिजारा (अलवर) निवासी हवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सबसे छोटी बेटी रीतू की शादी करीब 2 साल पहले समालखा की गांधी कॉलोनी निवासी संजय के साथ हुई थी। संजय BSF में सब-इंस्पेक्टर है और वर्तमान में उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है। शादी के बाद से ही रीतू को उसका पति संजय, सास कृष्णा और ससुर देसराज दहेज को लेकर ताने देते थे। वे कहते थे कि उसकी शादी एक क्लास-वन अधिकारी से हुई है, लेकिन वह उस रुतबे के अनुसार दहेज लेकर नहीं आई। इसी बात को लेकर रीतू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।हवा सिंह ने आरोप लगाया कि संजय का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी कारण संजय कभी रितू को अपने साथ बंगाल नहीं लेकर गया। रीतू ने संजय के मोबाइल में महिला की वॉट्सएप चैट और दोनों की तस्वीरें देख ली थीं। जब रीतू ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसने रोते हुए मायके वालों को भी बताया। परिवार के लोगों ने संजय को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना हवा सिंह के अनुसार, 30 मई की सुबह संजय और रीतू के बीच फोन पर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी मानसिक तनाव और प्रताड़ना से परेशान होकर रीतू ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी सास कृष्णा और ननद पास में आयोजित एक धार्मिक सत्संग में गई हुई थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वे घर लौटीं तो 11 महीने का बच्चा अकेला रो रहा था। बच्चे को गोद में लेने के बाद जब वे कमरे के अंदर पहुंचीं तो रीतू का शव फंदे से लटका मिला।परिवार के मुताबिक, संजय 28 मई को छुट्टी लेकर घर आया था। उस दौरान मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर बच्चे का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन भी मनाया था। इसके बाद 29 मई को संजय दिल्ली से ट्रेन पकड़कर वापस पश्चिम बंगाल ड्यूटी पर लौट गया था। 30 मई को पत्नी की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद वह हवाई मार्ग से तुरंत पानीपत पहुंच गया।जांच अधिकारी ASI सेठन पाल ने बताया कि मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत के आधार पर संजय, सास कृष्णा और ससुर देसराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button