6 विद्यार्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई करके संस्थान का नाम किया रौशन ।।
6 विद्यार्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई करके संस्थान का नाम किया रौशन ।।

ओढ़ां – (अशोक गर्ग)-:देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में ओढ़ां के शिक्षण संस्थान ग्लोबल स्टडी पॉइंट ने शानदार सफलता हासिल करते हुए क्षैत्र का नाम रौशन किया है। संस्थान के कुल 6 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा क्वालीफाई कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है। संस्थान की निर्देशिका किरणजीत कौर ने बताया कि इस वर्ष सफल होने वाले विद्यार्थियों में अनमोल (जंडवाला), गुरप्रीत (माखा), बिंदु (पन्नीवाला मोटा), देवेश (ओढ़ां), नेहा (आनंदगढ़) तथा सुखमनदीप (कालांवाली) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल उनके परिवारों को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासित अध्ययन और संस्थान के अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षैत्र के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि यदि सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिले तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा संस्थान के सहयोगी वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों एवं ओढ़ां क्षैत्र के गणमान्य लोगों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर ग्लोबल स्टडी पॉइंट प्रबंधन ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।। #newstodayhry @newstodayhry